Draupadi murmu biography hindi me

भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय | Draupadi murmu biography hindi में

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय , द्रौपदी मुर्मू कौन हैं , गाँव , पिता, जन्मतिथि ,जन्मस्थान ,शिक्षा ,परिवार, पार्टी, बेटी [Draupadi Murmu Biography in Hindi, president candidate draupadi murmu, draupadi murmu life history ,date of birth ,draupadi murmu religion,  family , education, daughter, party, qualification,husband ,india new president 2022]

Draupadi Murmu Biography Hindi  :- पूरे देश भर में अभी केवल एक ही नाम की चर्चा हो रही है और वो नाम है द्रौपदी मुर्मू । अभी हाल ही में भारत में राष्ट्रपति चुनाव हुआ जिसके लिए एनडीए गठबंधन ने 21 जून 2022 को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में  द्रौपदी मुर्मू का नाम घोषित किया था और आज 21 जुलाई 2022 को राष्ट्रपति चुनाव का रिजल्ट आ गया हैं जिसमे द्रौपदी मुर्मू 72% वोटो के साथ चुनाव जीत गई हैं.जिसका शपथ ग्रहण 25 जुलाई को होना है। जब से इनके नाम की घोषणा राष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में हुआ था तब से लोग  इनके बारे में जानने के लिए उत्साहित दिखाई दे रहे हैं और इंटरनेट के माध्यम से इनके बारे में जानकारियां ढूंढ रहे हैं की Draupadi Murmu kaun hai।  draupadi murmu  देश की पहली ट्राइबल राष्ट्रपति एवं प्रतिभा देवी पाटिल के बाद देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति है । द्रौपदी मुर्मू मूलतः झारखंड की रहने वाली है जो कि झारखंड की राज्यपाल भी रह चुकी हैं । इनके बारे में कहा जाता हैं कि द्रौपदी मुर्मू एक विनम्र स्वभाव की महिला है।

आज के इस लेख में हम द्रौपदी मुर्मू जी के जीवन (Draupadi Murmu Biography in Hindi ) को विस्तार पूर्वक जानेंगे की उनका बचपन कैसा रहा ,शिक्षा कहाँ से और कितना ग्रहण किया , परिवार , Draupadi Murmu profile, राजनीतिक जीवन एवं उनके जीवन के कुछ संघर्षपूर्ण पलो के बारे में भी जानेंगें । तो चालिए जानते हैं Draupadi Murmu Biography in Hindi.

द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय | Draupadi Murmu Biography Hindi में 

नाम द्रौपदी मुर्मू [Draupadi Murmu]
पिता का नाम बिरंचि नारायण टुडु
जन्मतिथि 20 june 1958
जन्मस्थान बैदापोसी, मयूरभंज, ओडिशा, भारत
उम्र 64 वर्ष
पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP)
जाती अनुसूचित जनजाति
धर्म हिन्दू
वजन 5.4 फिट
वजन 74 kg
संपत्ति 10 लाख

द्रौपदी मुर्मू का बचपन | Draupadi Murmu Biography Hindi 

द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को उड़ीसा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी नामक गाँव में एक आदिवासी परिवार में हुआ । इनके पिता का नाम श्री बिरंचि नारायण टुडु था । द्रौपदी मुर्मू का विवाह श्याम चरण मुर्मू से हुआ था ।

इनका बचपन संघर्षपूर्ण और गरीबी में बीता हैं लेकिन अपनी  स्थिति को उन्होंने अपनी सफलता के आड़े आने नहीं दी और कड़ी मेहनत करके ग्रेजुएशन की पढ़ाई  रमादेवी विमेंस कॉलेज से पूरी की और आज यहां तक पहुंची है ।

द्रौपदी मुर्मू की शिक्षा | draupadi murmu educational qualification 

द्रौपदी मुर्मू एक शिक्षित महिला हैं। द्रौपदी मुर्मू ने अपनी शुरुआती शिक्षा अपने गृह जिला में ही रहकर पूर्ण की । अपने जीवन में गरीबी एवं संघर्ष के बावजूद भी इन्होंने अपनी पढ़ाई को अपने परेशानियों के आड़े आने नही दी और 1979 में भुवनेश्वर के रमादेवी महिला कॉलेज से अपनी कड़ी मेहनत से स्नातक( बीए ) की शिक्षा ग्रहण की  हैं ।

 द्रौपदी मुर्मू का परिवार | draupadi murmu family

Draupadi murmu के पिता का नाम बिरंचि नारायण टुडु हैं इनके पिता एवं इनके दादा दोनों ही गांव के प्रधान रहे हैं।इनके पति का नाम श्याम चरण मुर्मू हैं । इनकी तीन संतान हुई जिनमे एक बेटी एवं दो बेटे । इनमें से अभी इनकी एक बेटी है जिसका नाम इतिश्री मुर्मू है एवं इनके दोनो बेटे अभी इस दुनिया में नहीं हैं दोनों की बहुत कम उम्र में ही मृत्यु हो चुकी हैं  ।

draupadi murmu daughter – इतिश्री मुर्मू

द्रौपदी मुर्मू की राजनीतिक जीवन एवं सम्पूर्ण कार्यकाल

द्रौपदी मुर्मू की राजनीतिक जीवन बहुत ही अच्छा रहा है । द्रौपदी मुर्मू ने अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1997 में पार्षद के रूप में की थी । इन्होंने झारखंड में 2 साल विधायक के पद पर भी अपनी सेवा प्रदान की एवं 2015 में इन्हें झारखंड राज्य का राज्यपाल चुनी गयी और  2021 तक राज्यपाल के रूप में झारखंड राज्य की सेवा की । तो आइए  draupadi murmu के राजनीतिक जीवन एवं सम्पूर्ण कार्यकाल को विस्तारपूर्वक जानते :-

1. द्रौपदी मुर्मू जी ने अपने करियर की शुरुआत ओडिशा में सिंचाई विभाग में बतौर क्लर्क के रूप में की ।

2. उसके बाद उन्होंने अपने गृह जिला में एक कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में भी काम किया।

3. पहली बार वर्ष 1997 में उन्होंने राजनीति में कदम रखा और भाजपा पार्टी से जुड़ी और मयूरभंज के रायरंगपुर से वार्ड पार्षद बनी।

4. Draupadi murmu जी अपने कार्यकाल के दौरान ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर सीट से 2 बार विधायक भी रही हैं ।

5. द्रौपदी मुर्मू वर्ष 2000 से 2004 तक को ओडिशा में नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल एवं BJP गठबंधन सरकार में वाणिज्य, परिवहन इसके पश्चात मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग में मंत्री भी रही हैं ।

6. वर्ष 18 मई 2015 में draupadi murmu झारखंड राज्य की पहली महिला और आदिवासी राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की और उन्होंने 2021 तक 6 साल 1 महीने और 18 दिनों तक राज्यपाल के रूप में झारखंड की सेवा की। 

7. 21 जून 2022 को एनडीए के द्वारा राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू को चयनित की गई हैं।

पुरस्कार | Draupadi Murmu Jivani

द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर सीट से दो बार विधायक के पद पर अपनी सेवा प्रदान की हैं इस दौरान इनका कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा जिसके फलस्वरूप इन्हें 2007 में ओडिशा के सर्वक्षेष्ठ विधायक के रूप में नीलकंठ पुरस्कार प्रदान किया गया ।

संघर्ष की मिसाल द्रौपदी मुर्मू |  Draupadi Murmu Biography  in Hindi 

द्रौपदी मुर्मू का जीवन अच्छा ही चल रहा था लेकिन अचानक ही उनके जीवन में भूचाल सा आ गया था क्योंकि बहुत कम समय अंतराल में उनके पति एवं दोनों बेटों की मृत्यु बहुत कम उम्र में हो गई थी । वर्ष 2009 में उनके एक बेटे की अकाल मृत्यु हो गई । इससे उबरने के लिए और खुद को हिम्मत देने के लिए उन्होंने आध्यात्म का रास्ता चुना और ब्रम्हकुमारी संस्था से जुड़ गई । 

एक बेटे के मौत के गम से उबरे ही थे कि उनके दूसरे बेटे का भी अचानक सड़क दुर्घटना में 2013 को मृत्यु हो गई । उसी वर्ष बेटों के मृत्यु के कुछ दिनों बाद ही उनके माता और भाई का भी देहांत हो गया । यह समय द्रौपदी मुर्मू के जीवन के सबसे मुश्किल समय मे से एक था क्योंकि किसी भी मां के लिए अपने बच्चों को खोना एक बहुत बड़ी पीड़ा होती हैं। 

लगातार एक के बाद एक दुखो का पहाड़ टूटने के बावजूद भी दुखों ने यहाँ भी उनका पीछा नही छोड़ा और एक साल बाद ही 2014 में उनके पति श्याम चरण मुर्मू का भी देहांत हो गया । यह draupadi murmu के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान एवं दुख का समय था ।

द्रौपदी मुर्मू  ने अपने पति, दोनों बेटों ,अपनी माँ एवं भाई को खोने के दुखो से अपने आप को निकाला और लोगो की सेवा में लग गई । और 2015 में झारखंड सरकार के द्वारा इन्हें राज्य की राज्यपाल चुनी गई और 2021 तक झारखंड को अपनी सेवा प्रदान की । और अभी हाल ही में एनडीए ने उन्हें अपना राष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में चुना हैं ।

इस प्रकार draupadi murmu का जीवन संघर्ष एवं दुखों से भरा रहा इसके बावजूद भी उन्होंने हार नहीं मानी और अपने आप को संभाला । और आज राष्ट्रपति पद से बस एक कदम ही दूर हैं। 

FAQ

द्रौपदी मुर्मू कौन है ? | draupadi murmu kaun hai

द्रौपदी मुर्मू झारखंड के पूर्व राज्यपाल है जिन्हें एनडीए ने अपना राष्ट्रपति उम्मीदवार चुना गया है।

द्रौपदी मुर्मू कहां की रहने वाली है ? | draupadi murmu home state

उड़ीसा

द्रौपदी मुर्मू की उम्र कितनी है? | Draupadi murmu age kya hai

64 वर्ष

द्रौपदी मुर्मू का जन्मतिथि क्या हैं? | Draupadi murmu date of birth

20 June 1958

इंडिया की नयी राष्ट्रपति कौन हैं | india new president name

द्रौपदी मुर्मू

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *