SECR Apprentice Bharti 2026: रेलवे में निकली 1644 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

अगर आप रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए शानदार मौका आ चुका है। South East Central Railway (SECR) द्वारा SECR Apprentice Bharti 2026 के तहत कुल 1644 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में 10वीं पास और आईटीआई उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क रखी गई है।

इस भर्ती के माध्यम से रायपुर डिवीजन और वैगन रिपेयर शॉप में अप्रेंटिस पदों पर चयन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यदि आप भी रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 का इंतजार कर रहे थे, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर हो सकता है।

📢 हमारे ग्रुप से जुड़ें

SECR Apprentice Recruitment 2026 Overview

विभाग का नामविभाग का नाम South East Central Railway (SECR)
भर्ती का नामSECR Apprentice Bharti 2026
पद का नामअप्रेंटिस
कुल पद1644
आवेदन मोडऑनलाइन
आवेदन शुरू  5 मई 2026
अंतिम तिथि4 जून 2026
आवेदन शुल्कनिशुल्क
नौकरी स्थानरायपुर, छत्तीसगढ़

SECR Apprentice Bharti 2026 Vacancy Details

इस भर्ती में कुल 1644 पद निर्धारित किए गए हैं। अलग-अलग डिवीजन के अनुसार पदों का विवरण नीचे दिया गया है।

डिवीजन का नामपदों की संख्या
रायपुर डिवीजन1363
वैगन रिपेयर शॉप281
कुल पद1644

SECR Apprentice Bharti 2026 Educational Qualification

SECR Apprentice Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए।

SECR Apprentice Vacancy 2026 Age Limit

अधिकतम आयु: 24 वर्ष

आयु में छूट

SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट

OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट

आयु की गणना विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार की जाएगी।

SECR Apprentice Recruitment 2026 Selection Process

SECR Apprentice Bharti 2026 में उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

मेरिट बेसिस पर चयन

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

मेडिकल टेस्ट

10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट

लिस्ट तैयार की जाएगी।

SECR Apprentice Bharti 2026 Important Dates

इवेंटतिथि
आवेदन शुरू5 मई 2026
अंतिम तिथि4 जून 2026

SECR Apprentice Bharti 2026 Salary

चयनित उम्मीदवारों को रेलवे अप्रेंटिस नियमों के अनुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा। अलग-अलग ट्रेड के अनुसार सैलरी में अंतर हो सकता है।

SECR Apprentice Vacancy 2026 Required Documents

ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों के पास जरूरी दस्तावेज होने चाहिए।

जरूरी दस्तावेज

10वीं की मार्कशीट

आईटीआई सर्टिफिकेट

आधार कार्ड

पासपोर्ट साइज फोटो

हस्ताक्षर

जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

निवास प्रमाण पत्र

SECR Apprentice Bharti 2026 Online Apply Kaise Kare

आवेदन प्रक्रिया

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in पर जाएं।

होम पेज पर Recruitment सेक्शन में क्लिक करें।

SECR Apprentice Recruitment 2026 लिंक खोलें।

Apply Online पर क्लिक करें।

आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।

जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।

फॉर्म को फाइनल सबमिट करें।

आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *