Pm kisan samman nidhi yojana

pm kisan samman nidhi yojana 2022 PM किसान निधि योजना

 

Table of Contents

पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2022 | PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2022 

 

PM KISAN SAMMAN NIDHI YOJANA 2022 – प्रधानमंत्री मोदी ने देश के किसानों की आय को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। पीएम मोदी ने किसानों के आय को बढ़ाने के लिए बहुत से योजनाओं का शुभारंभ किया लेकिन इनमें से सबसे महत्वपूर्ण योजना पीएम किसान सम्मान निधि योजना( Pm kisan samman nidhi yojana) साबित हो रही है। इस योजना के द्वारा किसानों को वार्षिक 6000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। 

पीएम किसान योजना (pm kisan yojana) की घोषणा पीयूष गोयल द्वारा 1 फरवरी 2019 को 2020 के अंतरिम बजट में किया गया पीएम किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ हमारे देश के सम्मानीय प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा 24 फरवरी 2019 को किया गया। इस योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को ₹6000 की आर्थिक राशि ₹2000 के तीन किस्तों में किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजा जाता है।

 भारत की कुल जनसंख्या का 58% जनसंख्या के आय का स्रोत कृषि हैं। देश के लगभग 85% किसान छोटे किसान है जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम जमीन है। अर्थात प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के बड़ी जनसंख्या को कवर करतीं है।

सरकार द्वारा किसानों के लिए अधिकारिक पोर्टल भी लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल में आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 2022 से जुड़े विभिन्न जानकारी जैसे pm kisan samman nidhi yojana status, pm kisan samman nidhi yojana list व किसान सम्मान निधि योजना 2021 के बारे में और अधिक जानकारी देख सकते हैं। साथ ही इस पोर्टल में आप pm kisan samman nidhi yojana check व पीएम किसान सम्मान निधि योजना online form, पीएम किसान सम्मान निधि योजना online correction भी कर सकते हैं। pm kisan samman nidhi 10th kist कैसे चेक करें ? इसकी जानकारी नीचे दी गई है।

Pm kisan samman nidhi yojana

 

Pm kisan samman nidhi yojana IN HINDI | pm kisan nidhi yojana 2022

 

पीएम किसान निधि योजना एक केंद्रीय योजना है जिसमें 100 फीसदी फंडिंग केंद्र सरकार द्वारा दी जाती है। पीएम किसान योजना देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई है। इस किसान सम्मान निधि के अंतर्गत देश के किसानों को सालाना 6000 रुपए की राशि के रूप में आर्थिक मदद प्रदान की जाती है।

यह 6000 रुपए की राशि किसानों के खाते में 2000 रुपए के तीन किस्तों में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रान्सफर) के माध्यम से डाली जाती है। जिससे pm किसान सम्मान निधि योजना का पूर्ण रूप से लाभ किसानों को प्राप्त होता है।

शुरुआत में इस योजना के अंतर्गत छोटे और सीमांत किसान परिवारो जिनके पास 2 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि है उन्हें इस योजना का लाभ दिया जा रहा था, लेकिन बाद में इस पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम को 1फरवरी, 2019 में संशोधित किया गया, जिसके अंतर्गत सभी किसान परिवारों को पीएम किसान निधि के अंतर्गत शामिल किया गया। आपको जानकारी मिल गई होगी कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना क्या है?

इस प्रकार की स्कीम को सबसे पहले तेलंगाना सरकार द्वारा शुरू और लागू किया गया। जिसका नाम है rythu bandhu scheme, जिसके अंतर्गत पात्र किसानों के खाते में डायरेक्ट पैसे दिया जाता है। इस योजना की सफलता और सकारात्मक परिणाम को देखते हुए केंद्र सरकार ने पूरे देश में इस तरह की योजना पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की।

 

पीएम किसान सम्मान निधि के उद्देश्य |pm kisan samman nidhi yojana in hindi

 

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का मुख्य उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

 इस योजना के द्वारा किसानों को ₹6000 की वार्षिक राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। यह राशि 2000 रुपए के तीन किस्तों में DBT के माध्यम से दी जाती है।

 पीएम किसान योजना के द्वारा दी गई राशि से किसानों की कृषि से संबंधित निवेश या अन्य जरूरी कार्यों के लिए आर्थिक राशि को सुनिश्चित करता है।

 किसानों के बढ़ती जरूरतों तथा विशेष रूप से फसल चक्र के पश्चात संभावित आय प्राप्त होने से पूर्व होने वाले संभावित खर्चों की पूर्ति सुनिश्चित हो जाती है।

 Kisan nidhi योजना किसानों को कृषि संबंधी अन्य खर्चों के लिए साहूकारों से कर्ज लेने से बचाएगी तथा उनकी खेती के कार्यकलापों में उनकी निरंतरता सुनिश्चित करेगी।

 Pm kisan nidhi योजना से कृषि पद्धति के आधुनिकीकरण के लिए उन्हें सक्षम बनाएगी और उनके लिए सम्मानजनक जीवन यापन करने का मार्ग सुनिश्चित करेगी।

पीएम किसान निधि योजना का उद्देश्य देश के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करना है। किसानों के जीवन स्तर में सुधार करना है।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना मुख्य बिंदु | pm kisan samman nidhi yojana

योजना का नाम Pm kisan samman nidhi yojana
योजना क्रियान्वयन कृषि ,सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग
घोषणा तिथि 1 फरवरी,2019
लांच तिथि 24 फरवरी, 2019
लांच किया गया पीएम मोदी द्वारा
लाभार्थी देश के सभी किसान
सहायता राशि 6000रु वार्षिक
श्रेणी केंद्रीय
रजिस्ट्रेशन मोड Offline / online
Official site Pmkisan.gov.in

पात्रता | pm kisan samman nidhi yojana 2022

 

  • देश के सभी कृषि योग्य भूमि धारक किसान परिवार जिनके पास 2 हेक्टेयर तक की कृषि योग्य भूमि हो।

  • 1 जून 2019 के बाद पीएम किसान योजना को संशोधित कर बड़े किसानों को भी इस योजना के अंतर्गत शामिल किया गया।

  • लाभार्थी के मृत्यु के उपरांत उनके वारिस इस योजना के लाभ पाने के लिए पात्र होगा।

 

अपात्रता | pm kisan samman nidhi yojna 

 

  • Pm kisan योजना के लिए वे किसान अपात्र होंगें जो कृषि भूमि का उपयोग कृषि में न करके किसी दूसरे कार्य के लिए करते है।

  • किसान परिवार का कोई सदस्य वर्तमान में किसी संवैधानिक पद पर हो।

  • ऐसे किसान परिवार इस योजना के लिए अपात्र होंगे यदि वह या उनके परिवार में से कोई सदस्य वर्तमान में मंत्री हो या लोकसभा या राज्यसभा सदस्य हो या म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन का मेयर हो या जिला पंचायत का चेयर पर्सन हो।

  • वे किसान अपात्र होंगे जो केंद्र तथा राज्य सरकार की सभी सेवारत या सेनानिवृत्त अधिकारी या कर्मचारी हो या सरकार के अधीन संलग्न कार्यालय/स्वायत्त संस्थाएं तथा नियमित स्थानीय निकायों के कर्मचारी हो ( मल्टी टास्किंग स्टाफ/ चतुर्थ श्रेणी /समूह डी को छोड़कर )

  • वे पेंशनधारी अपात्र है जिनका monthly पेंशन 10,000 या इससे अधिक हो।

  • वे सभी व्यक्ति जो इनकम टैक्स भरता हो।

  • ऐसे फैमिली जिनके परिवार का कोई सदस्य डॉक्टर,इंजीनियर,चार्टेड अकाउंटेंट या अन्य प्रोफेशनल फील्ड में हो वह किसान निधि योजना के लिए अपात्र है।

 

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन कैसे करे | pm kisan samman nidhi yojana registration

 

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में पंजीयन या रजिस्ट्रेशन करने के लिए सरकार द्वारा इसका ऑनलाइन पोर्टल बनाया गया है। देश की इच्छुक पात्र लाभार्थी किसान जो इस योजना का लाभ उठाना चाहते है वे पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले लाभार्थी को pm kisan samman nidhi yojana ऑफिसियल वेबसाइट pmkisan.gov.in में जाये । ऑफिशियल वेबसाइट में जाने पर इसका होम पेज खुल जाएगा।

  • इसके होम पेज में farmers corner का ऑप्शन दिखाई देगा। फार्मर कॉर्नर में new farmer registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

  • फिर नया पेज खुलेगा जिसमें ग्रामीण या शहरी फार्मर रजिस्ट्रेशन चुनना होगा। साथ ही आधार नंबर, मोबाइल नंबर,राज्य का नाम व दिए गए image कोड डालकर send otp पर क्लिक करना होगा।

  • Send otp पर क्लिक करने पर आपके आधार के साथ लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी मिलेगा। इस ओटीपी को भरने के बाद कैप्चा कोड को डालकर प्रोसेस को आगे बढ़ाते हैं।
  • इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा। इस पेज में आपको अपनी भाषा सेलेक्ट करना होगा। साथ ही ड्रॉप डाउन लिस्ट में से राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करना होगा।

  • अगले स्टेप में आपको लाभार्थी किसान का नाम,श्रेणी, लिंग, किसान का प्रकार, आईएफसी कोड, बैंक का नाम, बैंक अकाउंट नंबर, मोबाइल नंबर, जमीन का रजिस्ट्रेशन नंबर, पता, राशन कार्ड का नंबर, जन्म तिथि जैसे मांगी गई सभी जानकारियों को भरकर submit for aadhar authentication ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

  • फिर इसके बाद जमीन का सर्वे और खाता नंबर भरना होगा।

  • इसके बाद आपको आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जमीन का विवरण अपलोड करना होगा। फिर इसके बाद सेल्फ डिक्लेरेशन के बॉक्स को टिक करें और save के बटन पर क्लिक करना होगा।

  • इसके बाद पीएम किसान फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर भविष्य के लिए सुरक्षित कर लेते हैं।

इस प्रकार आप pm kisan samman nidhi yojana online apply कर सकते हैं।

 

आवश्यक दस्तावेज | Pm kisan samman nidhi yojana

 

  • आधार कार्ड
  • आईडी प्रूफ
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर(आधार से लिंक)
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो
  • भूमि दस्तावेज

 

Pm kisan samman nidhi yojana 10 kist

 

Pm kisan status / pm kisan status check 2021  | पीएम किसान सम्मान निधि स्टेटस चेक कैसे करे?

Pm kisan nidhi status या पीएम किसान सम्मान निधि योजना स्टेटस देखने की प्रक्रिया काफी सरल है। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा 10th क़िस्त की घोषणा के बाद पीएम किसान सम्मान निधि योजना स्टेटस या फिर pm kisan 10th kist या pm kisan sammna nidhi yojana 10 kist देखने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले इसके ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in में जाना होगा।

  • इसके बाद farmers corner में दिए गए beneficiary status के ऑप्शन को क्लिक करना होगा।

  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा। इस पेज में आप 3 तरीके से अपना pm kisan बेनिफिशरी status चेक कर सकते हैं- 1.आधार नंबर के द्वारा, 2.अकाउंट नंबर के द्वारा या 3.मोबाइल नंबर के द्वारा।

  • इन तीनों ऑप्शन में से किसी एक ऑप्शन पर क्लिक करके सलेक्ट करते है। फिर सेलेक्ट किये गए ऑप्शन के नंबर को भरकर Get Data के बटन पर क्लिक करना होगा।

  • Get Data के ऑप्शन पर क्लिक करने पर आपका pm kisan samman nidhi बेनिफिशरी स्टेटस दिखाई देगा।

इस प्रकार आप pm kisan samman nidhi yojana status check कर सकते हैं या pm kisan samman nidhi 10th installment चेक कर सकते हैं।

 

Pm kisan samman nidhi yojana 2021 list | पीएम सम्मान निधि योजना लिस्ट कैसे देखे?

 

पीएम किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट(pm kisan list) चेक करने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें।

  • लिस्ट देखने के लिए सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना के ऑफिसियल वेबसाइट में जाना होगा।

  • इसके मुख्य पेज में farmers corner में दिए गए beneficiary list पर क्लिक करना होगा।

  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको राज्य, जिला,उप जिला, ब्लाक और गांव सेलेक्ट करना होगा।

  • इसके बाद Get Report बटन पर क्लिक करना होगा।

  • Get Report ऑप्शन पर क्लिक करने पर पीएम किसान सम्मान निधि बेफिशरी लिस्ट खुल जायेगा।

 

पीएम किसान सम्मान निधि योजना ऐप डाउनलोड कैसे करें? | pm kisan samman nidhi yojana app download

 

पीएम किसान निधि योजना ऐप दो प्रकार से डाउनलोड कर सकते हैं।

 पहला तरीका,

 प्ले स्टोर में जाकर pmkisan gol सर्च करके डाउनलोड कर सकते हैं।

दूसरा तरीका,

इस योजना के ऑफिसियल वेबसाइट pmkisan.gov.in में जाना होगा। इसके बाद farmers corner में दिए गए ‘download pm kisan mobile app‘ ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करने पर इस ऐप का लिंक play store में खुल जायेगा। इसके बाद download बटन पर क्लिक करके pm kisan mobile app डाउनलोड कर सकते है।

 

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अकाउंट सुधार कैसे करें ? | Pm kisan samman nidhi yojana online correction

 

यदि किसी किसान का इस योजना के लिए फॉर्म भरते समय कोई  गलती हो गया है तो सुधार करने के लिए नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करें।

  • लाभार्थी को सबसे पहले इसके ऑफिसियल वेबसाइट में जाना होगा।

  • ऑफिसियल वेबसाइट के मुख्य पेज में farmer corner में आपको ‘Updation Of Edit Self Registered Farmer ‘ का ऑप्शन दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करना होगा।

  • इस ऑप्शन पर क्लिक करने पर आपके स्क्रीन में नया पेज खुलेगा। इसमे आपको अपना आधार नंबर और दिए गए इमेज कोड भरकर search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

  • इसके बाद आपके फार्म की पूरी जानकारी सामने आ जाएगी।

  • फिर अपने फार्म में जो भी सुधार करना चाहते हैं उसे सुधार करके अपडेट कर सकते हैं।

  • अपने फॉर्म में सुधार करने की प्रक्रिया पूरी होने पर आपके मोबाइल में एसएमएस के द्वारा फार्म अपडेट होने का मैसेज प्राप्त हो जाएगा।

 

FAQ

Pm kisan helpline number?

155261 या 011-24300606

Pm kisan next installment date?

पीएम किसान योजना 10 क़िस्त संभावित 15 दिसंबर के आस पास जारी किया जा सकता है।

Pm kisan Beneficiary status?

Pm kisan yojana beneficiary status check करने की प्रक्रिया ऊपर बताई गई है।

पीएम किसान लिस्ट?

Pm kisan list चेक कैसे करे, इसकी जानकारी ऊपर बताई गई है।

Pm kisan yojana launch date?

24 फरवरी, 2019

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *