पीएम गतिशक्ति योजना 2021| देश को गति देगा – pm gati shakti yojana

Pm gatishakti yojana 2021, pradhanmantri gati shakti yojana

हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 15 अगस्त 2021 को देश के औद्योगिक बुनियादी ढांचे और इंफ्रास्ट्रक्चर को गति देने के लिए पीएम गति शक्ति योजना 2021 की घोषणा किया गया था। pm gati shakti yojana के लिए लगभग 100 लाख करोड़ रुपए बजट का ऐलान किया गया था। 

इस pm gatishakti yojna को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 13 अक्टूबर 2021 को प्रगति मैदान से शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में नितिन गडकरी, पीयूष गोयल धर्मेंद्र प्रधान सहित कई केंद्रीय मंत्री व राज्य के मुख्यमंत्री शामिल हुए।

प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना देश की औद्योगिक गतिविधियों व इंफ्रास्ट्रक्चर को गति देने का काम करेगा। इस योजना के तहत देश के विभिन्न मंत्रालय को एक जगह जोड़कर एकीकृत करने का प्लान बनाया गया है। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने प्रगति मैदान में चार प्रदर्शनी हॉल का लोकार्पण भी किया।

इस प्रदर्शनी हॉल के द्वारा वैश्विक बाजार में भारत के स्थानीय उत्पादों की पहुंच बढ़ाने का काम किया जाएगा।

अक्सर देखा गया है की विभिन्न सरकारी योजनाएं शुरू हो जाती है लेकिन समय पर पूरा नहीं हो पाता। कई परियोजनाएं तो लंबे समय तक लटकी रह जाती है। कभी कभी देखा गया है कि विभिन्न विभागों के बीच तालमेल नहीं होने के कारण एक ही कार्य को अलग-अलग समय अंतराल में अलग-अलग किया जाता है। इससे देश के पैसे और समय की बर्बादी होती है। 

जैसे कहीं रोड बनाया गया है लेकिन रोड बनने के बाद फिर से रोड की खुदाई व तोड़फोड़ करके कोई पाइपलाइन बिछाया जा रहा है। इससे देश के पैसे का नुकसान तो होता ही है साथ ही समय की बर्बादी और लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। यह सब विभागों के मध्य आपसी तालमेल नहीं होने के कारण होता है।

पीएम गति शक्ति योजना इसी परेशानियों को दूर करने के लिए लांच किया गया है। इस योजना के तहत सभी मंत्रालयों को एक समय पर इकट्ठा करने के लिए काम किया जाएगा। जिससे देश की सभी इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे रोड निर्माण ,रेलवे कनेक्टिविटी आदि निर्माणों को प्लानिंग के तहत किया जा सकेगा। जिससे बनाए गए किसी सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर को अन्य विभाग द्वारा तोड़फोड़ की स्थिति पैदा नही होगी, जिससे देश के पैसे का अपव्यय नही होगा। आगे हम जानेंगे कि pm gati shakti yojana क्या है? पीएम गति शक्ति का उद्देश्यपीएम गति शक्ति योजना का लाभ क्या है?

पीएम गति शक्ति योजना क्या है? ( Pm gati shakti yojana in hindi )

पीएम गति शक्ति योजना देश की प्रगति को गति देने के लिए केंद्र सरकार की एक मल्टी मॉडल योजना है। इस योजना के तहत देश के विभिन्न विभागों, मंत्रालयों व इंफ्रास्ट्रक्चर को एक जगह एकीकृत किया जाएगा। pm gati shakti yojana 2021 योजना के द्वारा भारत की इंफ्रास्ट्रक्चर व मैन्युफैक्चरिंग को गति मिलेगी और कार्य तेजी से पूरे होंगे। प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना 2021 के द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए वर्क कल्चर के रूप में शुरू किया गया है।

pm gati shakti yojana के द्वारा सभी विभाग एकीकृत पोर्टल से एक-दूसरे की परियोजनाओं पर नजर रख पाएंगे, जिससे देश की इंफ्रास्ट्रक्चर व निर्माण कार्य सुनिश्चित प्लानिंग के तहत निश्चित समय में पूरा किया जाएगा। पीएम गति शक्ति योजना एक राष्ट्रीय मास्टर प्लान है जो मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी पर कार्य करेगा ।

यह मास्टर प्लान 21वी सदी के भारत को नई गति शक्ति प्रदान करेगा। इस योजना के तहत देश के 16 मंत्रालयों को शामिल किया जाएगा। इस पीएम गति शक्ति योजना के द्वारा कुटीर उद्योगों को भी फायदा होगा और देश के युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। साथ ही इस योजना के द्वारा देश के पैसे का पूरी तरह से सदुपयोग हो पाएगा। गति शक्ति के इस अभियान में भारत के लोग और भारत(India) के उद्योग केंद्र में रखे गए हैं।

पीएम गतिशक्ति योजना 2021 के मुख्य बिंदु ( pm gati shakti yojana hindi mein)

योजना का नामपीएम गति शक्ति योजना
घोषणा दिनांक15 अगस्त 2021
शुभारंभ13 अक्टूबर 2021
श्रेणीराष्ट्रीय
उद्देश्यदेश की प्रगति को गति देना
आरंभ किया गयाकेंद्र सरकार

पीएम गति शक्ति योजना के उद्देश्य

  • पीएम गति शक्ति योजना का मुख्य उद्देश्य भारत की इंफ्रास्ट्रक्चर को गति प्रदान करना है।
  • इस योजना के तहत देश के विभिन्न विभागों और मंत्रालयों के बीच आपसी तालमेल स्थापित करना है जिससे देश में चल रहे इन्फ्राट्रक्चर को सुनिश्चित तरीके से निश्चित समय में पूरा किया जा सके।
  • इस योजना के तहत देश की यातायात संसाधनों कनेक्टिविटी को सरल व सुलभ बनाया जाएगा।
  • देश के लघु और कुटीर उद्योगों को इस योजना के द्वारा फायदा पहुंचाना है।
  • देश के युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करना है।
  • उद्योगों के विकास के लिए इस योजना के माध्यम से नए इकोनामिक जोन विकसित करना है।
  • इस योजना का उद्देश देश के लोगों व उद्योगों की प्रगति को बढ़ावा देना है।
  • वैश्विक बाजार में लोकल उत्पादों की पहुंच को बढ़ाना है।
  • इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी परियोजनाओं को समय पर पूरा करना है।
  •  इस योजना के तहत रेलवे, सड़क, पेट्रोलियम, गैस, बिजली, दूरसंचार जैसे 16 विभागों को शामिल किया जाएगा।
  • भारत के लॉजिस्टिक कीमत भारत की जीडीपी का लगभग 13% है, जिससे अधिक लॉजिस्टिक कीमत के कारण भारतीय उत्पाद अन्य देशों के उत्पादों के मुकाबले ज्यादा महंगे हो जाते हैं। इस योजना का लक्ष्य लॉजिस्टिक कीमत को कम करना है।
  • विभिन्न विभागों की शक्ति को एकजुट करना है।
  • एग्रीकल्चर क्षेत्र में किसानों की लागत को कम करके उनकी आय को बढ़ाना है।
  • इस योजना का उद्देश्य देश को औद्योगिक हब के रूप में विकसित करना है।

गति शक्ति योजना के लाभ

  • इस योजना के द्वारा देश के विकास को गति मिलेगी।
  •  पीएम गति शक्ति योजना के द्वारा देश में चल रहे धीमी निर्माण कार्यों को गति मिलेगी।
  •  यूपी में सरकारी परियोजनाओं व निर्माण कार्य तेज गति से पूरा हो पाएगा।
  • कुटीर उद्योग व लघु उद्योगों को के विकास में फायदा मिलेगा।
  •  देश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर का सृजन होगा।
  •  एग्रीकल्चर सेक्टर को ग्रोथ प्रदान करने में इस योजना के द्वारा लाभ मिलेगा।
  •  लोकल या स्थानीय उत्पादों की पहुँच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ेगी व पहचान मिलेगी।
  • इस योजना से देश की आपूर्ति श्रृंखलाएं बेहतर होगी।
  •  विभिन्न इंफ्रास्ट्रक्चर के अंतर्गत चल रही परियोजनाए समय पर पूरा होगा।
  •  देश के लोगों को रोड, रेलवे, यातायात व अन्य सुविधाएं अच्छी व गुणवत्ता युक्त सुविधाएं प्राप्त होगी।
  •  विभागों के बीच आपसी तालमेल होने से इंफ्रास्ट्रक्चर समय पर पूरा होगा।
  •  देश के पैसे की अपव्यय नहीं होगा व देश के पैसे का सही सदुपयोग होगा।
  •  कम कीमत में बेहतरीन क्वालिटी वस्तुएं मिल सकेगी।
  •  इस योजना से देश के इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनओं के निर्माणाधीन को डिसीजन मेकिंग टूल प्रदान किया जाएगा।
  • Pm gati shakti scheme से देश के पैसे और समय की बचत होगी।
  • Pm gatishakti से देश को औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने में सहायता मिलेगी।
  • इस योजना के अंतर्गत विभिन्न विभागों के बीच आपसी तालमेल को बढ़ावा मिलेगा जिससे देश की प्रगति प्रबलता बढ़ेगी।

निष्कर्ष:

उम्मीद है आपको pm gati shakti yojana के बारे में जानकारी मिल गई होगी। pm gatishakti scheme 2021 निश्चित तौर पर देश की गति को उच्चतम स्तर पर पहुंचाने में मददगार साबित होगी। यह योजना केंद्र सरकार की मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी के लिए एक मास्टर प्लान है। इस योजना से देश की सरकारी तंत्र की धीमी रफ्तार को गति मिलेगी। आपको हमारा यह आर्टिकल पीएम गति योजना 2021 कैसा लगा, कमेंट में जरूर बताएं व अधिक से अधिक लोगों तक शेयर करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *