नोबेल पुरस्कार विजेता 2021 लिस्ट, (nobel prize 2021)

 

नोबेल पुरस्कार विजेता 2021- list (nobel prize winners)

 

Nobel prize 2021– नोबेल पुरस्कारों के बारे में तो आपने सुना ही होगा । यह विश्व का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारो में से एक है। यह नोबेल फाउंडेशन द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में वर्ष 1901 में शुरु किया गया और हर साल भौतिकी, रसायन, चिकित्सा, अर्थशास्त्र, शांति और साहित्य के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है। हाल ही में अक्टूबर के महीनें में 2021 nobel prize winners (नोबेल पुरस्कार) की घोषणा हो चुकी है। आज इस लेख में हम इन्ही नोबेल पुरस्कार विजेता 2021 के बारे में जानेंगे।

Nobel prize 2021 winners list

(Nobel prize winners 2021)

 

रिसर्च क्षेत्र विजेता के नाम
शांति दमित्री अंद्रेएविच मुरातोव और मारिया एंगेलिटा रेसा 
साहित्य अब्दुलरज्जाक गुरनाह
चिकित्सा डेविड जूलियस और अर्देम पटापाउटिन
रसायन बेंजामिन लिस्ट और डेविड मैकमिलन
भौतिकी स्युकुरो मानबे, क्लाउस हासेलमैन और जियोर्जियो पेरिसिक
अर्थशास्त्र डेविड कार्ड, गुइदो डब्ल्यू. इम्बेन्स और जोशुआ डी. एंग्रिस्ट

Nobel prize 2021 (nobel prize 2021 in hindi)

नोबेल शांति पुरस्कार ( Nobel prize 2021 in peace )

 

नोबेल शांति पुरस्कार दो पत्रकारों – रूस के दमित्री अंद्रेएविच मुरातोव ( Dmitry Andreyevich Muratov) और फिलीपींस की मारिया अंगेलिटा रेसा (Maria Angelita Ressa) को “अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के प्रयासों के लिए” दिया गया है।

दमित्री मुरातोव रूस के अखबार नोवाया गैज़ेता (Novaya Gazeta) के मुख्य संपादक है। समिति के अनुसार नोवाया गैज़ेता रूस की एकमात्र अखबार पत्र जो सरकार की सच्ची आलोचक है और पत्रकारिता की सुरक्षा कर रही है। नोवाया गैज़ेता सवेंदनशील मुद्दों जैसे सरकारी भ्र्ष्टाचार, मानव अधिकारों का उल्लंघन में गहन पत्रकारिता के लिए जाना जाता है।

मारिया रेसा फिलिपिनो अमेरिकन पत्रकार और लेखिका, “Rappler” (यह झूठी खबर का पता लगाती है ) की सह संस्थापक और सीईओ है। मारिया रेसा ने आतंकवाद समस्या से संबंधित दो किताबो “Seeds of Terror : An Eyewitness of Account of Al-Qaeda’ newest center” (2003) और “From  Bin Laden to Facebook : 10 Days of Abduction, 10 years of Terrorism” (2013) लिखी है।

 

साहित्य का नोबेल पुरस्कार (nobel prize 2021 literature )

 

इस साल साहित्य का नोबेल पुरस्कार उपन्यासकार अब्दुलरज्जाक गुरनाह (Abdulrazak Gurnah) को “उपनिवेशवाद के प्रभावों संस्कृतियों और महाद्वीपों की बीच की खाई में शरणार्थी के भाग्य के अपने अडिग और करुणामय प्रवेश के लिए मिला है। इनका जन्म अफ्रीकी देश तंजानिया में हुआ था। अभी ये UK में निवास करते है। इनके उपन्यासो में Paradise(1994), Desertion(2005), By the sea(2001) शामिल है। इनके उपन्यास और कहानियां शरणार्थी के विघटन के इर्द गिर्द घूमती है।

 

चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार(nobel prize 2021 medicine)

 

इस साल यह पुरस्कार दो अमेरिकी वैज्ञानिको डेविड जूलियस (David julius)  और अर्देम पटापाउटिन(Ardem patapoutian) को मिला है। इन्हें “तापमान और स्पर्श के लिए रिसेप्टर्स की खोजों” के लिए यह पुरस्कार मिला है।

 

रसायन का नोबेल पुरस्कार ( nobel prize 2021 in chemistry)

 

 जर्मनी के बेंजामिन लिस्ट (Benjamin List) और यूनाइटेड किंगडम के डेविड डब्ल्यू सी मैकमिलन (David W. C. Macmillan) को ” असममित ऑर्गेनोकटलीसिस के विकास के लिए” दिया गया है। इन्होंने एक ऐसे उपकरण का विकास किया जिसके जरिये आण्विक निर्माण को आसान बनाया जा सकता है, जो असममित अणुओं के उत्पादन के लिए उत्प्रेरण में मदद करता है।

 

भौतिकी का नोबेल पुरस्कार (nobel prize 2021 in physics)

 

अमेरिकी जापानी वैज्ञानिक स्युकरो मानबे (Syukuro Manabe), जर्मन वैज्ञानिक क्लाउस हासेलमैन (Klaus Hasselmann) और इटालियन वैज्ञानिक जियोर्जियो पेरिसिक (Giorgio Parisi) को संयुक्त रूप से इस साल भौतिकी का नोबेल पुरस्कार “जटिल प्रणालियों की समझ मे अभूतपूर्व योगदान के लिए” मिला हैं। जिसके आधार पर जलवायु एवं जलवायु परिवर्तन का अनुमान लगाया जा सकता है।

स्युकुरो मानेबे और क्लाउज हासेलमैन को “पृथ्वी की जलवायु की भौतिक मॉडलिंग, परिवर्तनशीलता की मात्रा निर्धारित करने और ग्लोबल वार्मिंग की मजबूती से भविष्यवाणी करने” के लिए नोबेल प्राइज से सम्मानित किया गया। और जियोर्जियो पेरेसिक को परमाणु से ग्रहों तक भौतिक प्राणिलियों में बदलाव व विकारों के बीच की गतिविधि की खोज के लिए नोबेल प्राइज से सम्मानित किया गया।

 

अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार ( nobel prize 2021 in economic) 

तीन अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को अनपेक्षित प्रयोगों या तथाकथित प्राकृतिक प्रयोगों से निष्कर्ष निकालने, पर काम करने के लिए संयुक्त रूप से मिला हैं। डेविड कार्ड (David card) को “श्रम अर्थशास्त्र में अपने अनुभवजन्य योगदान के लिए” एवं गुइडों डब्ल्यू इमबेन्स (Guido W. imbens) और जोशुआ डी एंग्रिस्ट (Joshua D. Angrist) को ” कारण सम्बन्धो के विश्लेषण में पद्धतिगत योगदान के लिए” पुरस्कार दिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *