e-shram portal kya hai

E-shram Portal Kya Hai भारत सरकार ने लांच किया ई-श्रम पोर्टल

E-shram Portal Kya Hai :- 26 अगस्त 2021 को श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा नई दिल्ली में असंगठित कामगारों के राष्ट्रीय डेटाबेस के लिए e-shram portal launch किया गया। ई-श्रम पोर्टल के शुभारंभ समारोह में श्रम और रोजगार राज्यमंत्री रामेश्वर तेली तथा मंत्रालय में सचिव अपूर्वा चंद्रा भी मौजूद थे। श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि तीव्र पंजीकरण और क्षेत्रीय स्तर पर कार्यान्वयन में श्रमिकों की भूमिका महत्वपूर्ण है और यह ई-श्रम पोर्टल श्रमिकों को नई मजबूती प्रदान करेंगे व उनके कार्य स्तर को बढ़ाएंगे। 

श्रम पोर्टल पर पंजीयन करने के लिए मजदूरों को अपना जन्म तिथि पता मोबाइल नंबर सामाजिक श्रेणी जैसे विवरण भरने होंगे इसके अलावा आधार कार्ड नंबर और बैंक खाते के विवरण का यूज करके पोर्टल पर पंजीकरण किया जा सकता है।

श्रम पोर्टल पर श्रमिकों के पंजीकरण श्रम मंत्रालय, राज्य सरकारों, ट्रेड यूनियनों और एसपी के समन्वय द्वारा किया जाएगा। सरकार द्वारा मजदूरों को ई-श्रम पोर्टल से पंजीकरण करने के लिए देशभर में राष्ट्रीय स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। 

e-shram portal kya hai

 

ई-श्रम पोर्टल क्या है? | E-shram Portal Kya Hai

ई-श्रम पोर्टल एक तरह का डिजिटल प्लेटफॉर्म है जहां पर देश के असंगठित क्षेत्र के कामगारों का विवरण एकत्रित किया जाएगा। जिसमें देश में काम करने वाले असंगठित मजदूरों का श्रम पोर्टल में या सरकारी दस्तावेज में रजिस्ट्रेशन व पंजीकृत किया जाएगा। इससे कामगारों के लिए विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सुविधा बढ़ेगी।

ई-श्रम पोर्टल में देश में काम करने वाले लगभग 38 करोड़ असंगठित कामगारों का डेटाबेस तैयार किया जाएगा, जिससे मजदूरों को सरकार के नए योजनाओं का लाभ घर बैठे मिल पाएगा। इस योजना के अंतर्गत देश में काम करने वाले असंगठित कामगारों जैसे निर्माण मजदूर, रेल पटरी पर देहड़ी कामगार, स्वरोजगार कामगार और घरेलू काम करने वाले कामगार मजदूरों को फायदा मिलेगा। ई-श्रम पोर्टल से संबंधित सवाल के लिए सरकार द्वारा हेल्पलाइन नंबर 14434 जारी किया गया है।

श्रम मंत्रालय में श्रम पोर्टल पर असंगठित श्रमिकों के पंजीकरण के लिए लगभग 404 करोड रुपए के बजट को मंजूरी दी है। देश के श्रम कल्याण के महानिदेशक और मंत्रालय में संयुक्त सचिव अजीत अजय तिवारी ने बताया की सरकारी डेटाबेस में पीएम श्रम योगी मानधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और पीएम जन आरोग्य योजना सहित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को शमिलकिया जाएगा। असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगार राष्ट्रीय डेटाबेस ई-श्रम पोर्टल पर योजनाओ का लाभ लेने के लिए रजिस्टर कर सकेंगे। इस ई-श्रम पोर्टल का उद्देश्य श्रमिकों के विकास के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं का एकीकरण करना है।

ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन कैसे करें ? 

ई-श्रम पोर्टल में रजिस्टर करने के लिए आपकी उम्र 16 से 59 साल के बीच होना चाहिए यानि आपका जन्म 28/8/1961 से 27/8/2005 के बीच हुआ हो। ई-श्रम पोर्टल में आप इसके ऑफिसियल वेबसाइwww.eshram.gov.in में जाकर पंजीयन कर सकते है। इसमे पंजीयन लिए मोबाइल से लिंक आधार नंबर, बैंक खाता के साथ आपको अपना नाम, पता, व्यवसाय, क्षैशिक योग्यता, क़ौशल प्रकार और परिवार का विवरण की आवश्यकता होगी। पंजीयन होने के बाद पंजीकृत मजदूरों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत 2 लाख का दुर्घटना बीमा का लाभ मिलेगा। 

ई-श्रम पोर्टल पर मजदूरों के पंजीकरण के बाद उन्हें एक विशिष्ट श्रम कार्ड प्रदान किया जाएगा, जिसमें 12 अंकों का एक यूनिक नंबर होगा। इस कार्ड को UAN ( universal account number ) कार्ड के नाम से जाना जाएगा। यह कार्ड नंबर परमानेंट होगा। यह कार्ड पूरे देश में मान्य होगा जो भविष्य में उन्हें सरकार के सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ लेने में सहायता करेगा। इस कार्ड के लिए 16 से 59 साल तक का श्रमिक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं यदि आप किसी ESIC या EPFO के मेंबर हैं तो आप रजिस्ट्रेशन के लिए वैलिड नहीं है औए आप पंजीयन नहीं करा सकते। यह ई-श्रम पोर्टल असंगठित कामगारों के लिए है।

ई-श्रम पोर्टल के फायदे

सरकार द्वारा e-shram portal से देश के सभी असंगठित मजदूरों को पंजीकृत करके उनका एक डेटाबेस तैयार कर सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे उनके पास पहुंचाएगी। 

असंगठित क्षेत्र में ऐसे प्रतिष्ठान या इकाइयां जो वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन और बिक्री में लगी हुई है तथा जहां 10 से कम श्रमिकों को रोजगार दिया जाता है तथा यह इकाइयां ESIC और EPFO के अंतर्गत नहीं आती है तो इस योजना का लाभ ले सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *